
चिड़ावा नगर पालिका चुनाव के परिणामों में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा। 45 वार्डों के चुनाव परिणाम में 22 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने 13 और भाजपा ने 10 वार्डों में जीत हासिल की। चुनाव में कई वार्डों में बेहद करीबी मुकाबले देखने को मिले। वार्ड 15 और वार्ड 44 में जीत-हार का अंतर महज 4-4 वोट रहा। वहीं वार्ड 14 और वार्ड 27 में भी मुकाबला कांटे का रहा और दोनों वार्डों में जीत का अंतर सिर्फ 5-5 वोट रहा। दूसरी ओर, सबसे बड़ी जीत वार्ड 23 में भाजपा के निखिल मावनडिया के नाम रही। उन्होंने 814 वोट हासिल कर कांग्रेस के अनुराग सिंह को 557 वोटों के भारी अंतर से हराया। अनुराग सिंह को 257 वोट मिले। निखिल मावनडिया को मिले 814 वोट इस चुनाव में सबसे अधिक रहे।
चुनाव की खास बातें
निर्दलीय - 22 वार्ड
कांग्रेस - 13 वार्ड
भाजपा - 10 वार्ड
सबसे ज्यादा वोट - भाजपा के निखिल मावनडिया — 814 वोट
सबसे बड़ी जीत - निखिल मावनडिया — 557 वोट
दूसरी बड़ी जीत - वार्ड 43 में निर्दलीय संगीता शेखावत — 463 वोट
सबसे करीबी मुकाबला - वार्ड 15 और 44 — जीत का अंतर 4-4 वोट
5 वोट से जीत - वार्ड 14 और 27
8 वोट से जीत - वार्ड 30
#चिड़ावा #चिड़ावा_नगरपालिका #चुनाव_परिणाम #चिड़ावा_चुनाव #नगरपालिका_चुनाव #निर्दलीय #कांग्रेस #भाजपा #निखिल_मावनडिया #राजस्थान_न्यूज़ #झुंझुनूं #यशदीप_खबर #YashdeepKhabar #Chirawa #ElectionResult #RajasthanNews #BreakingNews
---