
#कानपुर में BJP की रैली के जाम में फंसी एंबुलेंस में घायल सिपाही प्रांशु सचान की मौत हो गई।
पिता प्रमोद सचान का आरोप है कि-
वह डेढ़ घंटे तक ट्रैफिक पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिला। बेटा दर्द से तड़पता रहा और उसके शरीर से खून बहता रहा। हादसे के बाद 12 किलोमीटर का सफर तय करने में एंबुलेंस को 3 घंटे लग गए। शाम 4:30 बजे हैलट अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रांशु को मृत घोषित कर दिया।
प्रांशु 2025 बैच के सिपाही थे और अंबेडकरनगर की डांडा कोतवाली में तैनात थे। बुधवार दोपहर फतेहपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में बक्सर मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी।बाइक उनके पिता चला रहे थे और प्रांशु पीछे बैठे थे। हादसे में प्रांशु डंपर के पहिए के नीचे आ गए। उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से कानपुर रेफर किया गया।
पिता के मुताबिक, दोपहर करीब 1:30 बजे एंबुलेंस टाटमिल चौराहे पर पहुंची, जहां BJP की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली के चलते जाम लगा था। पिता रास्ता देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन एंबुलेंस जाम में फंसी रही। प्रांशु परिवार के इकलौते बेटे थे।
#UPNews
Barhaj, Deoria | Nov 6, 2026