
🏆 70 साल की उम्र में भी नहीं थमे कदम, सभाजीत यादव ने रचा इतिहास! 🇮🇳
जुनून और मेहनत के आगे उम्र भी हार मान जाती है। मछलीशहर तहसील के अदारी गांव के डभिया निवासी सभाजीत यादव ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। 💐👏
नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने 70 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 21.097 किलोमीटर की दौड़ महज 1 घंटा 47 मिनट 3 सेकंड में पूरी की और पहला स्थान हासिल किया। 🥇
खास बात यह है कि सभाजीत यादव अब तक 100 से अधिक पदक अपने नाम कर चुके हैं। उनकी यह उपलब्धि हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है, जो उम्र को अपनी मंजिल के रास्ते में बाधा मानता है।
उनके बेटे रोहित यादव भी एशियाई खेलों में भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। पिता-पुत्र की यह उपलब्धियां खेल जगत में जिले की पहचान को और मजबूत करती हैं। 🇮🇳❤️
सभाजीत यादव जी को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई! 🎉
आपका हौसला और जज्बा यूं ही युवाओं को प्रेरित करता रहे। 🙏
📍 मछलीशहर, जौनपुर का गौरव
#सभाजीतयादव #DelhiHalfMarathon2026 #Jaunpur #Machhlishahr #स्वर्णपदक #खेलगौरव #उम्रकोमात #प्रेरणा
Panapur, Saran | Oct 22, 2026