Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

जिला स्तरीय पर्यटन क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्रों के बौद्धिक विकास में सहायक होता है- कलेक्टर वानखड़े दतिया। छात्र जीवन में प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जो छात्र ज्ञानार्जन के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता करते हैं उनका तेजी से बौद्धिक विकास होता है। यह बात कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय पर्यटन क्विज़ प्रतियोगिता की समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पर्यटन पर केन्द्रित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन छात्रों को प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी देने और उनमें पर्यटन के प्रति रुचि विकसित करने में सहायक है। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष और अपर जिला कलेक्टर श्री भूपेंद्र सिंह कुशवाह जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती विधा मिश्रा पर्यटन विभाग के श्री ओपी पाठक तथा तहसीलदार श्री संजीव तिवारी आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के प्रारंभ में आयोजन समिति के सदस्य मनोज द्विवेदी ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के उद्देश्य और नियमों की जानकारी दी। क्विज प्रतियोगिता में जिले की 47 टीमों ने सहभागिता की। प्रत्येक टीम में तीन छात्र-छात्र थे। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में लिखित परीक्षा के माध्यम से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली 6 टीमों ने मल्टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें शासकीय उत्कृष्ट उमावि भांडेर की टीम ने प्रथम, रास जेबी पब्लिक स्कूल की टीम ने द्वितीय तथा शासकीय उत्कृष्ट उमावि सेवढ़ा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज का संचालन क्विज मास्टर डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव ने किया तथा मूल्यांकन कर्ता/स्कोरर और सहयोगी के रूप में श्री पंकज खरे श्री उदित बुधौलिया श्री राजकुमार दांगी श्री शैलेश खरे श्री नवीन सेन और आकांक्षा कटारिया आदि उपस्थित रहे। अंत में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती विधा मिश्रा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Indergarh, Datia | Aug 7, 2026