घटहो थाना की पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास में फरार 2 आरोपी को किया गिरफ्तार
#दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत #घटहो थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के क्रम में ताजपुर थाना कांड संख्या 79/26, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को दबोचा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजा राम राय,पिता-सीताराम राय एंव चन्द्रदेव राय*, पिता-मोहन राय,दोनों आरोपी-कौचा, थाना-घटहो के रहने वाले हैं। घटहो थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।