ई-रिक्शा का चार्जर चोरी कर बेचने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
#देवरिया। कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा का चार्जर चोरी होने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का चार्जर भी बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, सिंधी मिल कॉलोनी निवासी मुन्ना वर्मा ने 13 नवंबर को ई-रिक्शा का चार्जर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
शनिवार को कोतवाली पुलिस ने सिंधी मिल कॉलोनी के पास से करन पटेल (20), पुत्र रामचन्द्र पटेल, निवासी सिंधी मिल कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का ई-रिक्शा चार्जर बरामद हुआ। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
#deorianews
Barhaj, Deoria | Nov 14, 2026