
#राठ: जयकारों और गाजे-बाजे के साथ निकली मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा, नम आंखों से दी विदाई
राठ में नौ दिन की पूजा-अर्चना के बाद निकलीं देवी प्रतिमाएं, गुलाल उड़ाकर झूमे श्रद्धालु
राठ (हमीरपुर)। शारदीय नवरात्र के नौ दिन तक हवन-पूजन, आरती और भजन-कीर्तन के बाद मंगलवार को कस्बे में स्थापित देवी प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर थिरकते श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाए। पूरे रास्ते भक्तिमय माहौल बना रहा।
नवरात्र के दौरान कस्बे के विभिन्न स्थानों पर देवी प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। देवी पंडालों में नौ दिनों तक पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के साथ आकर्षक झांकियां सजाई गईं। मंगलवार सुबह से ही विसर्जन यात्राएं शुरू हो गईं। श्रद्धालु गुलाल उड़ाते हुए मां के जयकारे लगाकर आगे बढ़े।
विसर्जन यात्रा के बाद सरसेड़ा के मौदहा बांध, कस्बा खेड़ा की विरमा नदी और चिकासी की बेतवा नदी में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम चित्रा निर्वाल, सीओ राजीव प्रताप सिंह, तहसीलदार दिलीप सिंह और कोतवाल अनूप सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
🙏 बोलो सच्चे दरबार की जय! मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे।
👍 लाइक करें | ↗️ शेयर करें | 💬 कमेंट में जय माता दी लिखें।
📲 Rath Times को फॉलो करें, बुंदेलखंड की ताजा खबरों के लिए।
#RathTimes #राठ #जयमातादी #मांदुर्गा #विसर्जनयात्रा #शारदीयनवरात्र #हमीरपुर
Rath, Hamirpur | Oct 22, 2026