झुंझुनूं जिले में बड़ा पुलिस फेरबदल: 17 थानाधिकारियों समेत 30 इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर के तबादले
झुंझुनूं | Jhunjhunu News
झुंझुनूं जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (IPS) ने शुक्रवार को तबादला आदेश जारी करते हुए 17 थानाधिकारियों सहित कुल 30 पुलिस निरीक्षक (Inspector) और उप निरीक्षक (Sub Inspector) के स्थानांतरण एवं नई पदस्थापन सूची जारी की है।
इस फेरबदल के बाद जिले के 4 थानों को छोड़कर लगभग सभी थानों में नए थानाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। खास बात यह है कि कई स्थानों पर सब-इंस्पेक्टर (SI) रैंक के अधिकारियों को भी थानाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।