झारखंड में 10 साल बाद हो रही शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) देने का सपना लेकर 60 किलोमीटर दूर से पहुंचीं प्रीति कुमारी को परीक्षा केंद्र से निराश होकर लौटना पड़ा. तीन साल से परीक्षा की तैयारी कर रहीं प्रीति महज 20 मिनट की देरी से परीक्षा में शामिल नहीं हो सकीं. वह अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित महात्मा गांधी उच्च विद्यालय पहुंचीं, लेकिन तब तक प्रवेश का समय समाप्त हो चुका था. गेट पर काफी गुहार लगाने के बाद भी उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली. इसके बाद वह परीक्षा केंद्र के बाहर ही रोने लगीं.
Namkum, Ranchi | Nov 2, 2026