
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 15 जून तक चंबा प्रवास पर रहेंगे
15 जून को नवनिर्वाचित प्रधानों व उप-प्रधानों को दिलाएंगे शपथ, मिंजर मेला-2026 की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News
चम्बा, 10 जून
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 15 जून तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार इस दौरान वे विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों और बैठकों में भाग लेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि 11 जून को प्रातः 11:30 बजे तीसा में वर्चुअल माध्यम से हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड एवं एपीएमसी द्वारा निर्मित फल एवं सब्जी उप-बाजार यार्ड का लोकार्पण करेंगे।
उन्होंने बताया कि 15 जून को दोपहर 12:00 बजे ऐतिहासिक चौगान चंबा में आयोजित कार्यक्रम में पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रधानों एवं उप-प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
इसके उपरांत दोपहर 3:00 बजे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में मेले के सफल आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास के दौरान कई महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं प्रशासनिक गतिविधियों पर भी चर्चा की जाएगी।
#KuldeepSinghPathania #Chamba #MinjarMela2026 #PanchayatiRaj #SwearingInCeremony #HimachalPradesh #ChambaNews #PangiLiveNews #BreakingNews #Tissa #APMC #MinjarMela #HimachalNews
Chamba, Chamba | Jun 10, 2026