#शिक्षक व लेखक #मुकेश बहुगुणा की किताब #साबली देव भूमि का एक अनोखा गांव" का हुआ विमोचन
#चंबा। #चंबा प्रखंड के साबली गांव निवासी #शिक्षक व लेखक #मुकेश बहुगुणा की किताब #साबली देव भूमि एक अनोखा का गांव" का विमोचन उनके पैतृक गांव #साबली में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। विमोचन क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय, सुमन सजवाण प्रमुख विकासखंड चम्बा,गीता डबराल, जिला पंचायत सदस्य सौड़ तथा अनीता बहुगुणा, ग्राम प्रधान साबली आदि प्रबुद्ध जनों के द्वारा किया गया। इस मौके परअनिल बहुगुणा, पूर्व प्रमुख कौशल विकास एवं अध्यक्ष सतर्कता सलाहकार ओएनजीसी, पूनम बहुगुणा, दिवाकर प्रसाद अंथवाल, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज रानीचौरी, उद्योग व्यापार मंडल चंबा के पूर्व अध्यक्ष संजय बहुगुणा, भाजपा नेता व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील कुमार बहुगुणा, डॉ विजय किशोर बहुगुणा, दिनेश्वर प्रसाद बहुगुणा, जगत राम सेमवाल आदि मौजूद रहे।