लापरवाही पर बड़ा एक्शन: उप स्वास्थ्य केंद्र पर ताला बंद मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी को हटाने के निर्देश
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र थनरा, विकास खंड करैरा के औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर अव्यवस्था सामने आई। निरीक्षण के समय कक्ष में ताला लगा मिला, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनुपस्थित पाई गईं, तथा परिसर में भारी गंदगी व इलाज ठप पाया गया।
आमजन की स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े कार्य में इस प्रकार की घोर लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने अनुपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर बरती गई लापरवाही अक्षम्य होगी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#shivpuri