जनजातीय गौरव, संस्कृति और परंपराओं का भव्य उत्सव!
आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और वीर सपूतों के अमूल्य योगदान को नमन करने के लिए 16 नवंबर को गरियाबंद के गांधी मैदान में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस अवसर पर जनजातीय लोकनृत्य, पारंपरिक कला एवं शिल्प, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विकास प्रदर्शनी और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
आइए, जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत, अस्मिता और योगदान का उत्सव मनाएं।
जनजातीय गौरव – हमारी पहचान, हमारी विरासत और हमारा अभिमान!
#जनजातीयगौरवदिवस #जनजातीयगौरवसप्ताह #Gariyaband #TribalPride #आदिवासीगौरव