नगर पंचायत बंजार के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को
उपमंडलाधिकारी (ना.) बंजार ने जानकारी दी कि नगर पंचायत बंजार के नवनिर्वाचित सदस्यों को 8 जून 2026 को शपथ दिलाई जाएगी।
उहोंने बताया कि उपायुक्त कुल्लू द्वारा प्रदत्त प्राधिकरण एवं राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश की अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत बंजार के नव-निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह नगर पंचायत बैठक कक्ष में 8 जून 2026 को दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर पंचायत बंजार के सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को हिमाचल प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1994 की धारा 27 के प्रावधानों के तहत शपथ दिलाई जाएगी।
Bhuntar, Kullu | Jun 2, 2026