व्यापारी सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन और व्यवसायिक संगठनों की अहम बैठक
मुजफ्फरपुर में 21 अगस्त को उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद् की बैठक में नगर आयुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, नगर ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ सहभागिता की।
बैठक में व्यवसायियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और व्यापारिक क्षेत्रों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। व्यवसायिक संगठनों के सुझाव एवं समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए आवश्यक समन्वय एवं प्रभावी कार्रवाई पर विचार किया गया।
व्यवसायियों की सुरक्षा और शहर में बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन एवं व्यापारिक संगठनों के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।
#मुजफ्फरपुर #व्यापारी_सुरक्षा #मुजफ्फरपुर_पुलिस #कानून_व्यवस्था #जन_सुरक्षा #व्यापार_एवं_उद्योग #तिरहूतन्यूज़
Bihar, India | Aug 21, 2026