प्रेस नोट
जिला दतिया
*थाना सेवढ़ा पुलिस ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया*
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मयूर खण्डेलवाल जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत चावला जी तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सेवढ़ा श्रीमती दिव्या राजावत जी के कुशल मार्गदर्शन में थाना सेवड़ा पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम तथा अवैध हथियार रखने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में अवैध हथियार सहित एक युवक का फोटो वायरल हुआ था जिसकी तलाश हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुये दिनांक 08.10.2026 को अवैध हथियार सहित आरोपी धर्मवीर परिहार पुत्र कडोरे परिहार निवासी ग्राम रनियापुरा को गिरफ्तार किया गया जिससे पूछताछ कर वैध लायसेंस नहीं पाया जाने से आरोपी के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
अहम भूमिका - उनि. राजीव बिरथरे थाना प्रभारी थाना सेवढ़ा, सउनि प्रेम सिंह इन्दौरिया, आर.1009 कल्याण गुर्जर, आर.296 मोहर सिंह, आर.चालक 616 चन्द्रकान्त मौर्य की सराहनीय भूमिक रही।