विधायक भरत बिन्द ने पीड़ित परिवार को सौंपा मुआवजा चेक
कैमूर भभुआ विधायक भरत बिन्द ने गुरुवार को वार्ड संख्या-7, भभुआ नगर परिषद निवासी स्वर्गीय सन्नी राम के परिजनों से भेंट कर उन्हें बिहार सरकार की मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के अंतर्गत स्वीकृत सहायता राशि का चेक सौंपा।
सन्नी राम की पिता मुन्ना डोम की पानी में डूबने से असामयिक मृत्यु हो गई थी। विधायक ने शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में सरकार और वे स्वयं पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। परिजनों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
Mohania, Kaimur | Jun 25, 2026