चितरिया फली में आज फिर पहुचा स्वास्थ्य महकमा
सिरोही- पिंडवाड़ा ब्लॉक के भूला सेक्टर के गांव कला महादेव खेड़ा के चितरिया फली में आज फिर स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंची । डिप्टी सीएमएचओ डॉ एस पी शर्मा, डॉ भूपेंद्र प्रताप सिंह बीसीएमओ पिण्डवाड़ा के नेतृत्व में आज दो मेडिकल टीमो ने कुल 32 घरों का सर्वे किया जिसमे निवासरत कुल 225 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमे से दो लोगो को बुखार , तीन लोगो को उल्टी दस्त एवं नौ लोगो को फोड़े फुंसी की शिकायत थी । सभी मरीजों का मौके पर ही इलाज किया गया । कोई भी मरीज गंभीर नहीं पाया गया । एहतियात के तौर पर कुल 148 ब्लड स्लाइड ली गई । कल ली गई सभी ब्लड स्लाइड मलेरिया नेगेटिव पायी गई है ।
Sirohi, Sirohi | Nov 17, 2026