Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews

आईआईटीयन संन्यासी युवतियों से शोषण में धरा गोवर्धन (मथुरा), हिन्दुस्तान संवाद। एक सनसनीखेज घटनाक्रम के तहत गीता ज्ञान के नाम पर युवतियों को नशीला पदार्थ खिलाकर यौन शोषण के आरोप में एक आईआईटीयन संन्यासी को गिरफ्तार किया गया है। गोवर्धन के राधाकुंड क्षेत्र में गत दिनों उसने छत्तीसगढ़ की युवती से रेप का प्रयास किया। इसका मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने उसके यहां से दो युवतियों को मुक्त करा उनके घरवालों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से फोरदा (उड़ीसा) निवासी अभिषेक मिश्रा द्वारा गीता ज्ञान के नाम पर नशीली दवा खिलाकर युवतियों से यौन शोषण करता था। उसने आईआईटी रुड़की से बीटेक किया था। उसके अभिभावक अब भुवनेश्वर में रहते हैं।अभिषेक कुछ वर्षों पूर्व राधाकुंड में आकर रहने लगा। आरोप है कि वह ऑनलाइन प्रवचन कर युवतियों को फंसाता था और उनका ब्रेनवाश कर देता था। इस बीच में उन्हें नशीले पदार्थ का सेवन करा यौन शोषण भी करता था। पुलिस के अनुसार इसके यहां कई युवतियां थीं। पुलिस को ऐसी जानकारी मिल रही थी लेकिन कोई युवती इसके खिलाफ बोलने को तैयार नहीं थी। पिछले दिनों अधिकांश युवतियां इसके यहां से अपने घरों को लौट गई थीं लेकिन कुछ युवतियां इसके पास से नहीं जा रही थीं। छत्तीसगढ़ की युवती ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट छत्तीसगढ़ निवासी बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने पिछले सप्ताह इस बारे में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उसने कहा था कि वह अपनी बहन से मिलने राधाकुण्ड आई थी। वहां बहन के जाने के बाद आरोपी ने दूध में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

Uttarakhand, India | Jun 2, 2026