
संत रामपाल जी महाराज जी के पावन उपस्थिति में भव्य समागम का हुआ शुभारंभ | SA News Chhattisgarh
सतलोक आश्रम | 06-09-2026: जगत उद्धारक, गरीबों व किसानों के मसीहा परम संत रामपाल जी महाराज जी के सानिध्य में 6 से 8 सितम्बर तक आयोजित होने वाले भव्य महासमागम का भव्य आगाज़ आज हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का आगमन निरंतर जारी है। महासमागम के प्रथम दिवस का शुभारंभ परम संत गरीबदास जी महाराज जी के पावन सद्ग्रंथ अमरग्रंथ साहेब के पाठ से होगा, जिसमें श्रद्धालु अमर वाणियों का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे।
यह भव्य महासमागम सतलोक आश्रम उड़दन जिला बैतूल (MP) सहित देशभर के 14 सतलोक आश्रमों में मनाया जा रहा है। समागम स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से पवित्र धर्मग्रंथों में वर्णित तत्वज्ञान, मानव जीवन के उद्देश्य तथा सामाजिक कुरीतियों के समाधान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदर्शित की जाएंगी। इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क नामदीक्षा की व्यवस्था भी रहेगी, जिससे वे सतभक्ति के मार्ग को अपनाने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
श्रद्धालुओं के लिए विशाल निःशुल्क भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई है। भंडारे में शुद्ध देशी घी से निर्मित स्वादिष्ट लड्डू, जलेबी, पूड़ियां सहित विभिन्न व्यंजन प्रसाद स्वरूप परोसे जाएंगे। इसके अतिरिक्त दूर दूर से आये श्रद्धालुओं के लिए ठंडे व गरम पेयजल, स्वच्छ शौचालय, चिकित्सा सहायता, वाहन पार्किंग, जुता घर एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई है।
आयोजकों के अनुसार समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सेवा, अनुशासन और आध्यात्मिक वातावरण के बीच आयोजित यह महासमागम श्रद्धालुओं के लिए ज्ञान एवं भक्ति का विशेष अवसर लेकर आएगा। #SantRampalJiMaharaj #SatlokAshramBetul #Mahasamagam #Betul #SatlokAshram #NaamDiksha #Bhandara #SpiritualEvent #SANewsChhattisgarh #SpiritualExhibition