Public App Logo
।। प्रेस नोट ।। जिला दतिया *कॉम्बिंग गश्त के दौरान दतिया पुलिस की प्रभावी कार्यवाही* *09 स्थाई वारंटी गिरफ्तार एवं 59 गिरफ्तारी वारंट कराए तामील* *02 जिला बदर आरोपियों सहित 129 गुंडों एवं 60 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की चेकिंग* दतिया पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं फरार आरोपियों तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से सघन कॉम्बिंग गश्त की गई। पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के साथ शहर एवं देहात क्षेत्रों में सघन गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान लंबे समय से फरार 09 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया तथा 59 गिरफ्तारी वारंटों की तामील कराई गई। इसके साथ ही 02 जिला बदर व्यक्तियों की चेकिंग, 129 गुंडा तत्वों एवं 60 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की चेकिंग की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई। साथ ही होटल, ढाबों, एटीएम एवं अन्य संवेदनशील स्थानों की सघन चेकिंग की गई। गुंडा, बदमाश एवं हिस्ट्रीशीटर तत्वों को आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। दतिया पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। - Indergarh News