मोहनिया NH-19 पर खड़े टेलर से टकराया कूरियर वाहन, 3 घायल, 1 वाराणसी रेफर
मोहनिया के NH-19 पर टोल प्लाजा के पास रविवार को एक कूरियर वाहन सड़क किनारे खड़े गिट्टी लदे टेलर से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया। हादसे में सवार तीन लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। घायल चालक विकास (कानपुर निवासी) ने बताया कि वे कोलकाता से अमेजन कूरियर का सामान लेकर अंबाला जा रहे थे। हादसे के समय दूसरा चालक राहुल पाल गाड़ी चला रहा था।
अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ. अभय कुमार ने बताया कि एक घायल शिव कुमार सिंह (कुमहौरा, रोहतास) की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है। बाकी दो घायलों के पैर में फ्रैक्चर की आशंका है और उनका इलाज चल रहा है।