मोहनिया में संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खिलाकर युवक की हत्या का आरोप, महिला गिरफ्तार
मोहनिया। थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खिलाकर एक युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मुंबई से लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि युवक को जहरीला पदार्थ खिलाया गया था। युवक की मौत के बाद उसके सामान को लेकर फरार हुई अमेठ गांव निवासी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार महिला की पहचान बुधनी देवी, पति कृष्णा कुमार, निवासी ग्राम अमेठ के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों तथा युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।