रामगढ़ के कस्थारी में भीषण सड़क हादसा, 3 घायल, 2 वाराणसी रेफर
कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के कस्थारी गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सभी घायलों को रामगढ़ रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं तीसरे घायल की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।