पड़ोसी देश नेपाल में बाढ़ ने भयंकर तबाही मचा दिया है। चीन सीमा से सटे तिब्बत इलाके के पास रसुआ जिले में बाढ़ के बीच भूस्खलन से सैलाब आ गया है जिसमें हजारों लोगों के बह जाने की आशंका जताई गई है।
सीमा से सटे बिहार में बाढ़ की स्थिति पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी डिस्चार्ज होने की संभावना के बीच सीमावर्ती जिलों समेत पूरे उत्तर बिहार पर भीषण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
स्थिति के आकलन और निदान के लिए सीएम सम्राट चौधरी ने हाई लेवल कमेटी के गठन का ऐलान किया है जिसमें मुख्य सचिव और डीजीपी शामिल हैं। सीएम ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो वह खुद वाल्मीकिनगर जाकर हालात का जायजा लेंगे।
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम सम्राट चौधरी से खुद बात किया और बिहार सरकार को बाढ़ की तबाही से निपटने के लिए सभी प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया है।
Kahara, Saharsa | Aug 26, 2026