आरसेटी में प्लंबिंग एवं सेनेटरी वर्क का प्रशिक्षण 17 जुलाई से
---
स्टार ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान, खण्डवा में जिले के 18 से 50 वर्ष आयु तक के ग्रामीण बेरोजगार युवकों के लिए 17 जुलाई शुक्रवार से प्लंबिंग एवं सेनेटरी वर्क का 6 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। आरसेटी के निदेशक ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए जिले के इच्छुक उम्मीदवारों के पास आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज के 5 फोटो और अंक सूची, राशन कार्ड या मनरेगा का जॉब कार्ड होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए हरसूद नाका, एनवीडीए कॉलोनी, सिविल लाइन खण्डवा स्थित स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, आरसेटी कार्यालय में कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में या 9584363186 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Department of Finance, Madhya Pradesh
#khandwa