
जुआ खेलते 07 आरोपी गिरफ्तार, 03 मोटरसाइकिल एवं नगदी समेत करीब 1.50 लाख रुपये का मशरूका जब्त
अशोकनगर:
जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी अशोकनगर ओमप्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाढ़ौरा निरी0 सुनील सिकरवार द्वारा जुआ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 07 आरोपियों को पकड़ा गया।
यह है पूरा मामला:
पुलिस कार्रवाई के दौरान पकड़े गए आरोपियों में राकेश पुत्र खच्छु अहिरवार उम्र 38 वर्ष, राजकुमार पुत्र हरिसिंह अहिरवार उम्र 20 वर्ष, नरेन्द्र पुत्र बैजनाथ शर्मा उम्र 42 वर्ष, दीपेेश पुत्र मुनेश जाटव उम्र 19 वर्ष, कल्ला पुत्र ओमीकार हरिजन उम्र 52 वर्ष, पवन पुत्र प्रेमनारायण उम्र 25 वर्ष, इन्दर पुत्र मंगोलिया अहिरवार उम्र 50 वर्ष निवासीगण पीलीघटा शामिल थे। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी रिंकु पुत्र किशन अहिरवार मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा मौके से नगदी एवं 03 मोटरसाइकिल सहित करीब 1,50,000 रुपये का मशरूका जब्त किया गया। उक्त मामले में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 331/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
#ViralNews #LatestUpdates #newsstate #vairalreels #vairalpost #vairalvideo #LetestUpdate #vairal #mypost #अशोकनगर #mynewpost #LETESTNEWS #news_state_mp #hilightseveryonefollowers