जिला सोलन परिवहन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नियुक्त हुए परवाणू के प्रमोद शर्मा
परवाणू कैंटर यूनियन के प्रधान एवं कसौली विधानसभा क्षेत्र के दमदार और सक्रिय भाजपा नेता प्रमोद शर्मा को भाजपा जिला सोलन परिवहन प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
उनकी संगठन के प्रति सक्रियता, मजबूत जनसंपर्क और परिवहन क्षेत्र में अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्रमोद शर्मा की नियुक्ति से संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं। 🚩