
ब्लैकमेल कर युवती से दुष्कर्म के आरोप का मामला, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर। कोतवाली पुलिस ने 32 वर्षीय युवती की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवती ने निजी फोटो-वीडियो के जरिए कथित तौर पर ब्लैकमेल किए जाने और दुष्कर्म के आरोप को लेकर 16 अक्टूबर 2026 को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 555/2026 के तहत बीएनएस की धारा 64(2)(एम) एवं 332(बी) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सैम राजपूत उर्फ संजू (27), निवासी विवेकनगर रेस्क्यू कॉलोनी, चचाई को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल अनूपपुर भेज दिया गया।
पुलिस कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, प्रकाश तिवारी एवं आरक्षक अब्दुल कलीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है। मामले में लगाए गए दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप शिकायत एवं दर्ज प्रकरण पर आधारित हैं; इन पर अंतिम निर्णय न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा।
#Anuppur #AnuppurPolice #MadhyaPradesh #CrimeNews #BSP24News