एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर! आगे चल रहे वाहन में घुसी कार, चालक की मौत; मदद को उतरे 3 लोगों को ट्रक ने कुचला
उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक के बाद एक हुए हादसों से चीख-पुकार मच गई। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के नजदीक करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही कार आगे चल रहे वाहन में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
कार में सवार लखनऊ के काकोरी निवासी राहुल पांडेय घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद मदद के लिए सड़क पर उतरे तीन अन्य लोगों को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Unnao, Unnao | Oct 7, 2026