🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | उन्नाव 🚨
🔴 ग्राम सभा बिरसिंगी में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से पहुंचे पहलवान!
उन्नाव। जनपद उन्नाव की ग्राम सभा बिरसिंगी में ग्राम प्रधान अकील खान के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन कराया जा रहा है। इस आयोजन में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कानपुर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने भाग लिया।
दंगल में पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कुश्ती में ₹5,000 से लेकर ₹5,100 तक के इनाम वाले मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे। इस आयोजन को देखने के लिए उन्नाव जिले के कोने-कोने से हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नवाबगंज के ब्लॉक प्रमुख रवि प्रताप सिंह देव भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही प्रधान विनोद गुप्ता और प्रधान अजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
ग्राम सभा बिरसिंगी में आयोजित इस दंगल ने ग्रामीण क्षेत्र
Unnao, Unnao | Oct 10, 2026