इंद्रमणि पार्क में एंटी रोमियो स्क्वाड ने बीएनएसएस एक्ट के तहत दो युवकों को किया गिरफ्तार
चूरू शहर के इंद्रमणि पार्क में एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी, जहां दो युवक और दो नाबालिग लड़कियां मौजूद थीं। पूछताछ के दौरान युवकों ने अपना नाम-पता बताने से इनकार कर दिया और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज करने लगे। दोनों नाबालिग लड़कियों के परिजनों को मौके पर बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया, लेकिन इसके बाद भी दोनों युवक शांत नहीं हुए और हंगामा करते रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद फरियाद और चूरू निवासी 31 वर्षीय आमिर को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों को एसडीम कोर्ट में पेश किया जाएगा। #follower #nonfollowers #highlightseveryone
#antiRomeosquidteam #viralpost #trendingnow
Churu, Churu | Aug 18, 2026