साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
55 दिन में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए @lkopolice द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है एवं म्यूल खातों में ₹1.05 लाख/- की धनराशि होल्ड कराई गई।
आरोपी निवेशकों को व्हाट्सएप ग्रुपों से जोड़कर विभिन्न प्रकार के निवेश संबंधी संदेश, कोड एवं भ्रामक जानकारियां साझा करते थे, जिससे उनका विश्वास अर्जित किया जा सके। इसके पश्चात समय-समय पर सेमिनार आयोजित कर बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया जाता था तथा आकर्षक पम्पलेट, विज्ञापन एवं अन्य प्रचार सामग्री के माध्यम से निवेश करने के लिए प्रेरित किया जाता था।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP