
गदरपुर विधानसभा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा यह मामला अब और ज्यादा गंभीर होता जा रहा है जहां एक तरफ लोग घायल महिला को बचाने के लिए इंसानियत का परिचय दे रहे थे वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में हुआ व्यवहार कई सवाल खड़े कर रहा है
जब घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया तो मौके पर मौजूद लोगों ने डॉक्टर से सिर्फ इतना अनुरोध किया कि मरीज की हालत नाजुक है कृपया तुरंत इलाज शुरू किया जाए लेकिन इसी दौरान स्थिति गरमा गई और डॉक्टर तथा मौजूद लोगों के बीच तीखी बहस हो गई
आरोप यह भी है कि इस दौरान पत्रकारों को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की गई जिससे वहां मौजूद लोग और मीडिया कर्मी आहत हो गए यह बात अब क्षेत्र में तेजी से फैल रही है और लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर डॉक्टर और स्टाफ से अपेक्षा की जाती है कि वे हर मरीज के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार करें क्योंकि वहां आने वाला हर व्यक्ति पहले से ही मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान होता है
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सरकारी अस्पतालों में मरीजों के प्रति व्यवहार को लेकर कोई सख्त नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं
वहीं पत्रकार संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में भी इस मामले को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है उनका कहना है कि यदि आरोप सही हैं तो यह बेहद निंदनीय है और इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए
फिलहाल प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके और जो भी जिम्मेदार हो उस पर उचित कार्रवाई की जा सके
रिपोर्ट रक्षपाल सिंह
सम्पर्क मो 9759840481