अग्रोहा में धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव
अग्रोहा। महाराजा अग्रसेन की नगरी अग्रोहा में अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्सव में शामिल होकर तीज की खुशियां साझा कीं। प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंगला ने बताया कि अग्रवाल बहनों के लिए निःशुल्क सेवाओं और खानपान की व्यवस्था की गई। इस दौरान गीता मंगला, रेखा बंसल, लता गोयल, कम्मो गोयल, मधु, सारिका सिंगला सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।