
#गुना - प्रस्फुटन समितियों की मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में संवाद योजना अंतर्गत राघौगढ़ विकासखंड के महाविद्यालय परिसर में प्रस्फुटन समिति (शक्ति संचय कार्यक्रम) की विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक मंजूषा सोलोमन ने प्रस्फुटन समितियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अभियानों की जानकारी दी। विकासखंड समन्वयक लोकेंद्र सिंह ने जन अभियान परिषद की गतिविधियों तथा नवांकुर योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
बैठक में हर घर तिरंगा अभियान, नवांकुर सखी कलश यात्रा, नशा मुक्त भारत अभियान, हरियाली अमावस्या एवं 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. माया परस्ते, डॉ. बी.के. मीणा एवं प्रो. पूनम नामदेव ने भी मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण किया गया तथा नवांकुर समिति के सुरेश केवट, ललित जैन, सोनू बैरागी, महेश शर्मा सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh