छतरपुर में डेयरी विवाद में युवक का अपहरण, पेट्रोल पंप के पास से चार आरोपी गिरफ्तार
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की चौबे कॉलोनी में दूध डेयरी को लेकर विवाद के बाद मारपीट और अपहरण का मामला सामने आया है। मंगलवार शाम चार लोगों ने राकेश यादव के साथ मारपीट कर उन्हें जबरन कार में बैठा लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई।
थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पेट्रोल पंप के पास से चार आरोपियों भज्जू यादव, ब्रजपाल यादव, चंद्रभान यादव और ओम अरजरिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राकेश यादव को भी सकुशल बरामद कर लिया।
एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि सूचना मिलते ही कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
#MPCGExpress #HindiNews #CrimeNews #mpnews #MPNews #chhatrpur