
#पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के मामले में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
#बलिया
गड़वार थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा और थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव मय हमराह क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान न्यायालय ASJ-08/पॉक्सो एक्ट, जनपद बलिया से संबंधित एसटी/मु0न0 4503/2018, अ0स0 534/2017, धारा 354A, 279, 337, 339 भादवि एवं 11/13 पॉक्सो एक्ट के वारंटी अभियुक्त शिवकुमार राम (51) पुत्र स्व. रामस्वरूप, निवासी जिगनी खास, थाना गड़वार, बलिया को सुबह करीब 10:30 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वारंटी अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव और कांस्टेबल मानसिंह यादव शामिल रहे।
#बलिया #गड़वार #गड़वारपुलिस #बलियापुलिस #वारंटीअभियुक्त #वारंटगिरफ्तारी #पुलिसकार्रवाई #पॉक्सोएक्ट #POCSOAct #अपराध #क्राइमNews #उत्तरप्रदेशपुलिस #BalliaNews #BalliaPolice #PoliceAction #CrimeNews