प्रेस नोट
दतिया पुलिस
*थाना सेवड़ा पुलिस ने रेत चोरी के प्रकरण में करीबन डेढ साल से फरार स्थाई वारण्टी को किया गिरफ्तार*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मयूर खण्डेलवाल जी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत चावला जी तथा एसडीओपी महोदय सेवड़ा श्रीमती दिव्या राजावत जी के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 16.10.2026 को राजीव बिरथरे थाना प्रभारी थाना सेवढ़ा व पुलिस टीम के द्वारा वर्ष 2023 में रेत चोरी के अपराध में करीबन डेढ़ साल से फरार स्थाई वारण्टी विवेक यादव पुत्र सुरेश यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम लिलवारी थाना असवार जिला भिण्ड को मुखबिर सूचना पर से गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय सेवढ़ा पेश किया।
*अहम भूमिका –*
स्थाई वारण्टी की गिरफ्तारी में उनि. राजीव बिरथरे, सउनि प्रेम सिंह इन्दौरिया, आरक्षक विकास तोमर, आरक्षक राहुल शर्मा, आरक्षक अमित गोयल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।