उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों और इंसानियत दोनों को शर्मसार कर दिया है।
यहां एक पति पर अपनी ही पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डालने और आग लगाने का आरोप है। इस घटना में 30 वर्षीय महिला सोनम की दर्दनाक मौत हो गई।
दरअसल, मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर गांव का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति सुखबीर सिंह को अपनी पत्नी के गांव के ही एक युवक से कथित संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।
वारदात के बाद आरोपी अपने दोनों मासूम बच्चों को लेकर वहां से निकल गया। हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच कर रही है।
सवाल यह है कि आखिर शक और गुस्से में इंसान इतना क्रूर कैसे हो सकता है कि जिस रिश्ते को निभाने की कसमें खाई थीं, उसी रिश्ते का इस तरह अंत कर दे?
#KannaujNews #UPNews #CrimeNews #KannaujCrime #UttarPradeshNews #CrimeUpdate #BreakingNews #WomenSafety #DomesticViolence #JusticeForSonam