गाड़ी में लाश लेकर 80KM तक घूमते रहे...
भिंड के देहात क्षेत्र में मंगलवार को सड़क किनारे पॉलीथिन में पैक एक युवक का शव मिला था। देहात थाना पुलिस ने रविवार शाम को इस अंधे कत्ल का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसके पिता ने ही करवाई थी। पुलिस के मुताबिक, पिता ने बेटे की हत्या के लिए तीन लाख रुपए में सुपारी दी थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 26 अक्टूबर को कार में रईस में बैठाया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद गोहद के रास्ते करीब 80 किलोमीटर तक शव को कार में लेकर घूमते रहे।
देर रात भिंड के मानपुरा के पास सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के पिता समेत चार आरोपियों को उत्तर प्रदेश के उरई से गिरफ्तार किया है।
Namkum, Ranchi | Nov 2, 2026