पद से अधिक महत्वपूर्ण है कर्तव्य के प्रति निष्ठा : डॉ. चौहान
केंद्रीय सचिवालय के अनुभाग अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न
नीलोखेड़ी/करनाल, 4 सितंबर : प्रशासनिक सेवा में पद और अधिकार से कहीं अधिक महत्वपूर्ण कर्तव्य के प्रति निष्ठा है। भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए कर्म के संदेश से अधिकारियों और जनसेवकों को यह सीख मिलती है कि व्यक्तिगत लाभ और प्रशंसा से ऊपर उठकर अपने दायित्व को पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और लोकहित की भावना से निभाना चाहिए। यह बात हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। डॉ. चौहान ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का संदेश केवल कर्तव्य निर्वहन तक सीमित नहीं है, बल्कि कठिन परिस्थितियों में विवेकपूर्ण निर्णय लेने की प्रेरणा भी देता है। अधिकारी को परिस्थित�