
घांघू ब्लाइंड मर्डर मामला दो माह बाद भी नहीं हुआ खुलासा, आक्रोशित ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव घांघू में दो माह पूर्व हुए ब्लाइंड मर्डर मामले का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। इस बात से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी से मामले का जल्द निस्तारण कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीण महावीर नेहरा के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि 22 और 23 जून की मध्य रात्रि को घांघू निवासी श्रीचंद पुत्र पूनमाराम जाट की अज्ञात व्यक्तियों ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में सदर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया था, लेकिन दो माह बीत जाने के बावजूद पुलिस हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। नेहरा ने बताया कि घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि एसपी मामले को लेकर संवेदनशील हैं और उन्होंने सीओ सिटी के नेतृत्व में छह टीमों का गठन भी किया था, लेकिन सदर थाने की स्थानीय पुलिस टीम की सुस्ती और ढीले रवैये के कारण जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, तो आगामी दिनों में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। #ghangunews #crime
#follower #nonfollowers #highlightseveryone
Churu, Churu | Aug 21, 2026