
अजमेर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, होटल संचालक गिरफ्तार
मैजिक वाहन से मिले 31 अवैध कमर्शियल गैस सिलेंडर, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
अजमेर। जिले में अवैध गैस रिफिलिंग और गैस सिलेंडरों के अवैध संग्रहण एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मांगलियावास थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 31 अवैध कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को थाना क्षेत्र में जोधाना पुलिया के पास एक पिकअप वाहन नंबर RJ-01-GA-4692 की तलाशी ली गई थी। तलाशी के दौरान वाहन में 31 अवैध कमर्शियल गैस सिलेंडर भरे हुए पाए गए। वाहन चालक सिलेंडरों के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सिलेंडर जब्त कर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और संबंधित अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीडीआर के आधार पर जांच की। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने 15 अक्टूबर को आरोपी जुनैद पुत्र नासिर खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी लामाना को गिरफ्तार किया। आरोपी होटल संचालक बताया गया है।
पुलिस ने आरोपी को 16 अक्टूबर को न्यायालय नसीराबाद में पेश किया। मामले में अवैध गैस सिलेंडरों के संग्रहण, रिफिलिंग और परिवहन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
कार्रवाई में मांगलियावास थाना पुलिस की टीम शामिल रही।
Ajmer Police Rajasthan
Ajmer, Ajmer | Oct 19, 2026