दरोगा पर छात्रा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप..!
मेरठ में सीसीएस यूनिवर्सिटी के पास तैनात दरोगा ललित मोहन पर एक छात्रा
दरोगा पर छात्रा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप..! मेरठ में सीसीएस यूनिवर्सिटी के पास तैनात दरोगा ललित मोहन पर एक छात्रा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा के मुताबिक, दरोगा से उसकी पहचान यूनिवर्सिटी के आसपास हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि दरोगा ने शादी का भरोसा देकर छात्रा को अपने साथी दरोगा के फ्लैट पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया छात्रा का आरोप है कि घटना के बाद दरोगा ने उससे दूरी बना ली और शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद छात्रा शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची, जहां कथित तौर पर उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया गया। हालांकि छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया बताया जा रहा है कि मुकदमा दर्ज होने से पहले ही दरोगा को छुट्टी दे दी गई और अब वह हाईकोर्ट से राहत पाने की कोशिश कर रहा है। छात्रा का आरोप है कि पुलिस अब बयान दर्ज करने के नाम पर भी उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रही है