
जवाहर नवोदय विद्यालय रहिकवारा में कक्षा 6वीं के लिये आवेदन 31 जुलाई तक
----
सतना 14 जुलाई 2026/नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय रहिकवारा में सतना एवं मैहर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए होने वाली चयन परीक्षा सत्र 2027-28 के ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुके हैं, आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 है। इच्छुक अभ्यर्थी आनलाइन सेंटर में जाकर/मोबाइल से लिंक http://navodaya.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि अभ्यर्थी को सत्र 2026-27 में सतना एवं मैहर जिले के किसी शासकीय/मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत होना चाहिए एवं जिले का निवासी होना चाहिए। छात्र ने लगातार कक्षा 3 एवं कक्षा 4 की निरंतर पढाई किसी शासकीय मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय से पूर्ण कर शिक्षण सत्र में उत्तीर्ण की हो तथा वर्तमान में कक्षा 5 अध्ययरत हो। नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2026 हेतु 29 नवम्बर 2026 को सतना एवं मैहर जिले के समस्त विकासखण्डों में आयोजित की जायेगी।
#JansamparkMP
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav