Public App Logo
🚨 उन्नाव में HT लाइन की चपेट में आया युवक, करंट लगने से दर्दनाक मौत! 📍 बांगरमऊ | मितान पुरवा | उन्नाव उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। HT लाइन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बगिया गांव निवासी रामकुमार पुत्र रामलाल मितान पुरवा के पास विद्युत पोल पर चढ़कर तार से संबंधित कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। ⚡ HT लाइन से करंट लगते ही मचा हड़कंप हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ⚠️ सवाल—बिना सुरक्षा के HT लाइन के पास काम क्यों? हाईटेंशन लाइन के पास काम करना बेहद जोखिम भरा होता है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि युवक किसके कहने पर और किन सुरक्षा इंतजामों के साथ विद्युत पोल पर चढ़ा था? फिलहाल हादसे की परिस्थितियों की पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। 💔 एक पल की चूक... और परिवार ने खो दिया अपना 25 साल का बेटा। #UnnaoExpress #Unnao #Bangarmau #BreakingNews #ElectricityAccident - Unnao News