Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

पिता की मौत के बाद बेटियों ने आश्रम संचालक से कहा आप लोग अंतिम संस्कार कर दो वीडियो भेज देना एक आंखें नम कर देने वाली कहानी आप अक्सर सुनते हैं कि बेटियाँ अपने पिता के सबसे करीब होती हैं लेकिन यह कितना सच है यह घटना बता देगी। तीन कलयुगी बेटियों ने इन रिश्तों को शर्मसार कर दिया! मुंबई के मशहूर कपड़ा व्यापारी शिवचरण रामरत्न गुप्ता की सोनीपत के वृद्धाश्रम में रहते हैं वहीं पर उनकी मौत हो जाती है। बेटियों को खबर जाती है तो 3 बेटियों ने 5100 रुपये गूगल पे किए और बोली अन्तिम संस्कार आप लोग कर दो और सारी वीडियो भेज देना। यही नहीं,5100 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करने के बाद जब मुगाग्नि की बात आई तो तीनों ने कहा कि वीडियो कॉल पर दिखा देना आप लोग कर दो। महाराष्ट्र के मुंबई के रहने वाले मशहूर कपड़ा व्यापारी शिवचरण रामरत्न गुप्ता (74) की हरियाणा के सोनीपत में वृद्ध आश्रम में तीन साल से रह रहे थे। दो साल पहले इसी आश्रम में उनकी पत्नी ने अंतिम सांसें ली थीं। इसी मंगलवार को आश्रम स्टाफ ने उनकी मौत की जानकारी उनकी तीन टीचर बेटियों को दी,मगर तीनों ने दूरी और समय का बहाना बनाकर अंतिम संस्कार में आने से मना कर दिया। आश्रम संचालक आनंद कुमार के मुताबिक,एक पिता के प्रति उसकी संतानों की इस तरह की बेरुखी हमने आज तक नहीं देखी। उन्होंने बताया कि मोबाइल की स्क्रीन पर जब बेजान पिता का चेहरा दिखा,तो बेटी के मुंह से सिर्फ एक शब्द निकला-"पापा..."! जब कहा गया कि 20 तारीख से पहले आकर पिता की अस्थियां ले जाना तो मुंबई में रहने वाली सबसे छोटी बेटी का बेरुखी भरा जवाब आया “20 तारीख से पहले देखते हैं...”! हद तो तब हो गई जब चिता को अग्नि दी जा रही थी और फोन पर बेटी पूछ रही थी “अभी और कितना टाइम लगेगा?” बताया कि अग्नि दे दी गई है,10-15 मिनट में प्रक्रिया पूरी हो जाएगी,इस पर बेटी ने कहा “सारा काम अच्छे से हो गया ना,मुझे सारी वीडियो भेज देना। एक समय में महाराष्ट्र की गलियों में कभी शिवचरण रामरत्न गुप्ता का नाम कपड़ों के बड़े व्यापारियों में गिना जाता था,जीवन में खुशहाली थी और घर में गूंजती थीं तीन बेटियों की खिलखिलाहटें—नीता,निशा और प्रिया! शिवचरण और उनकी पत्नी ने अपनी बेटियों को कभी बेटे से कम नहीं समझा,उन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई का एक-एक पैसा बेटियों की पढ़ाई पर लगा दिया,उन्हें ग्रेजुएशन करवाई और फिर धूमधाम से शादी करके विदा किया। आश्रम के संचालक आनंद कुमार के मुताबिक,जैसे ही शिवचरण की मृत्यु की पुष्टि हुई,उन्होंने तुरंत सबसे छोटी बेटी प्रिया को फोन मिलाया। संचालक को लगा कि खबर सुनते ही बेटियां रो पड़ेंगीं और पहली फ्लाइट या ट्रेन पकड़कर दौड़ी चली आएंगी,मगर फोन के उस पार से जो जवाब मिला,उसने इंसानियत को सन्न कर दिया। तीनों बेटियों में से किसी ने भी आने की इच्छा तक नहीं जताई! बड़ी बेटी नीता इन दिनों नेपाल में रहती है,उसने कॉल पर कहा “बहुत दूर हूं,आना संभव नहीं”! यूपी के आजमगढ़ में रहने वाली मंझली बेटी निशा ने कहा “मैं नहीं पहुंच सकती”! मुंबई में रहने वाली छोटी बेटी प्रिया ने सबसे शॉकिंग जवाब दिया,बोलीं-“हम इतनी जल्दी नहीं आ सकते,आप फोन पर ही अंतिम संस्कार दिखा दीजिए”! प्रिया ने कहा,"आज दुख का दिन है कि पापा नहीं रहे,2 साल पहले मां भी चली गई थीं,पापा का बिजनेस डूब गया था,हम बहुत गरीब हो गए थे। सवाल पूछा कि क्या आप अस्थियां चुनकर गंगा में प्रवाहित करने तो आएंगी ना? इस पर प्रिया ने कहा-"अब तो पिताजी दुनिया में ही नहीं रहे,तो अब आकर क्या करेंगे #viralnews #haryana

Kasya, Kushinagar | Aug 6, 2026

MORE NEWS

वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम, BJP का आरोप- सोनिया गांधी ने रोकने की कोशिश की; कांग्रेस बोली- खरगे के लिए कुर्सी मांग रही थीं

#VandeMataram #SoniyaGandhi #congressnews #BJPNEWS #viralreelsシ

वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम, BJP का आरोप- सोनिया गांधी ने रोकने की कोशिश की; कांग्रेस बोली- खरगे के लिए कुर्सी मांग रही थीं #VandeMataram #SoniyaGandhi #congressnews #BJPNEWS #viralreelsシ

Kasya, Kushinagar | Aug 16, 2026

पडरौना नगर स्थित श्री साईं सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा कल सोमवार को पडरौना में भव्य श्री साईं पालकी यात्रा निकाली जाएगी। पालकी यात्रा पडरौना बलूचहा नहर से शुरू होकर पूरे नगर में भ्रमण करेगी जिसमें भव्य पालकी यात्रा सहित अन्य धार्मिक झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। संस्थान के अध्यक्ष अभिनाश चौरसिया ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम की रूप रेखा को विस्तार से बताया देखें पूरा रिपोर्ट....

#KushinagarNews #padrauna #saipalkiyatra  #dharma

पडरौना नगर स्थित श्री साईं सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा कल सोमवार को पडरौना में भव्य श्री साईं पालकी यात्रा निकाली जाएगी। पालकी यात्रा पडरौना बलूचहा नहर से शुरू होकर पूरे नगर में भ्रमण करेगी जिसमें भव्य पालकी यात्रा सहित अन्य धार्मिक झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। संस्थान के अध्यक्ष अभिनाश चौरसिया ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम की रूप रेखा को विस्तार से बताया देखें पूरा रिपोर्ट.... #KushinagarNews #padrauna #saipalkiyatra #dharma

Kasya, Kushinagar | Aug 16, 2026

गोबरहिया गांव में एक ईसाई मिशनरी पर धर्मांतरण कराने के गंभीर आरोप लगे हैं। विश्व हिंदू महासंघ  का दावा  है कि मिशनरी प्रार्थना सभाओं के माध्यम से लोगों को प्रलोभन और झाड़-फूंक के जरिए धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रही है। इन आरोपों के बाद हिंदू कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार बीते कुछ दिनों से यूपी बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार देर रात पडरौना रेलवे स्टेशन पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल के नेतृत्व में दर्जनों हिंदूवादी कार्यकर्ता एकत्र होकर गोबरहिया जाने के लिए ट्रेनों से अलग अलग जगहों से आने वाले लोगो को झाड़ फूंक अंधविश्वास के नाम पर धर्मांतरण की बात कहकर लोगो को जागरूक करते हुए वापस उन्हें घर भेज दिया गया। इस दौरान गोबरहिया मिशनरी तक जाने वाले तमाम ऑटो चालकों को सख्त हिदायत देते हुए उन्हें गोबरहिया ईसाई मिशनरी तक जाने से मना किया गया।

#KushinagarNews #WestChamparan 
#BreakingNews Rajan Jaiswal

गोबरहिया गांव में एक ईसाई मिशनरी पर धर्मांतरण कराने के गंभीर आरोप लगे हैं। विश्व हिंदू महासंघ का दावा है कि मिशनरी प्रार्थना सभाओं के माध्यम से लोगों को प्रलोभन और झाड़-फूंक के जरिए धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रही है। इन आरोपों के बाद हिंदू कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार बीते कुछ दिनों से यूपी बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार देर रात पडरौना रेलवे स्टेशन पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल के नेतृत्व में दर्जनों हिंदूवादी कार्यकर्ता एकत्र होकर गोबरहिया जाने के लिए ट्रेनों से अलग अलग जगहों से आने वाले लोगो को झाड़ फूंक अंधविश्वास के नाम पर धर्मांतरण की बात कहकर लोगो को जागरूक करते हुए वापस उन्हें घर भेज दिया गया। इस दौरान गोबरहिया मिशनरी तक जाने वाले तमाम ऑटो चालकों को सख्त हिदायत देते हुए उन्हें गोबरहिया ईसाई मिशनरी तक जाने से मना किया गया। #KushinagarNews #WestChamparan #BreakingNews Rajan Jaiswal

Kasya, Kushinagar | Aug 16, 2026