
"नशा मुक्त युवा अभियान के तहत सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए पंजीयन प्रारंभ
---
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत द्वारा "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा इसमें भाग ले सकते हैं।
इन प्रतियोगिताओं में गायन, रैप, थीमैटिक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, स्लैम पोएट्री, पेंटिंग, वाद-विवाद, नारा लेखन, रील मेकिंग एवं शॉर्ट फिल्म शामिल हैं। इसके लिए ऑनलाइन पंजीयन 20 जुलाई तक माय भारत पोर्टल पर कराए जा सकते हैं। केवल पोर्टल पर पंजीकृत प्रतिभागी ही इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के पात्र होंगे।
जिला स्तरीय प्रतियोगिताएँ 23 से 27 जुलाई के बीच आयोजित होंगी। जिला स्तर के विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे तथा राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जिला युवा अधिकारी सुश्री पल्लवी दुबे ने जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं युवा प्रतिभाओं से अधिक से अधिक संख्या में माय भारत पोर्टल पर पंजीयन कर प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील की है।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Energy Madhya Pradesh
Department of Culture, Madhya Pradesh
Mera Yuva Bharat - MY Bharat
#khandwa