बहराइच में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना: एसपी ने फहराया तिरंगा, बहादुर नागरिकों व उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों का सम्मान
80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बहराइच पुलिस लाइन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और सभी को राष्ट्रीय प्रतिज्ञा दिलाई।
इस दौरान 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक गायन हुआ और अमर शहीदों को नमन किया गया।
उपनिरीक्षक हरेन्द्र नाथ राय और मुख्य आरक्षी हरिश्चन्द्र यादव को सराहनीय सेवा सम्मान मिला।
बहादुर नागरिक: मुरुवा गांव (थाना बौंडी) के अणिन सिंह, ननकन और धीरु सिंह को अदम्य साहस के लिए सम्मानित किया गया।
डायल-112 टीम: पीआरवी ऑफ द डे व बेस्ट रिस्पॉन्स टाइम के लिए आरक्षी रवि सिंह, राम सहाय, महिला आरक्षी अल्पना ओझा, मनीषा चौधरी समेत 10 पुलिसकर्मियों व होमगार्ड्स को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
कार्यक्रम के अंत में एसपी बहराइच ने पुलिस अधिकारियों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया।